BSNL JTO Bharti 2026: 100 पदों पर सरकारी नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BSNL JTO Bharti 2026 के तहत 100 Junior Telecom Officer पदों पर भर्ती शुरू। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की पूरी जानकारी।

BSNL Junior Telecom Officer Vacancy 2026

भारत संचार निगम लिमिटेड ने जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है की 100 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहे हैं अगर आप इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह खबर आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। BSNL JTO Bharti 2026 के तहत भारत संचार निगम लिमिटेड ने सीधी भर्ती का अधिसूचना जारी कर दिया है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन अवसर है जो टेलीकॉम सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और एक स्थिर, सम्मानजनक सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं।

तो चलिए, बिना किसी देरी के जान लेते हैं इस भर्ती की पूरी जानकारी, क्योंकि आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक आ रही है।

सच कहें तो BSNL का नाम सुनते ही मन में एक भरोसे का एहसास होता है। यह भारत सरकार की अपनी टेलीकॉम कंपनी है और यहां नौकरी पाने का मतलब है एक सुरक्षित भविष्य, अच्छी तनख्वाह, और सरकारी सेवा का गर्व।

BSNL Junior Telecom Officer का पद टेलीकॉम इंजीनियरिंग के क्षेत्र में एक सम्मानित पद है। चाहे आप Electronics से हों, IT से हों या Telecommunications से इस भर्ती में आपके लिए जगह है।

यह भर्ती 21 सर्किलों में की जाएगी। कुछ प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार हैं:

कर्नाटक: 26 पद (सबसे ज्यादा)
केरल: 15 पद
महाराष्ट्र: 16 पद
मध्यप्रदेश: 10 पद
गुजरात: 3 पद
उत्तर प्रदेश (UPW): 1 पद
अन्य राज्य: शेष पद

अभ्यर्थी आवेदन करते समय अपनी पसंद के सर्किल चुन सकते हैं एक से लेकर सभी 21 सर्किल तक। जितने ज्यादा सर्किल चुनेंगे चयन की संभावना उतनी बेहतर होगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

BSNL Junior Telecom Officer Recruitment 2026 के लिए निम्नलिखित योग्यता मांगी गई है:
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इन विषयों में से किसी एक में B.E. / B.Tech डिग्री होनी चाहिए:

  • दूरसंचार (Telecommunications)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics)
  • रेडियो (Radio)
  • कंप्यूटर (Computer)
  • विद्युत (Electrical)
  • सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology)
  • इंस्ट्रूमेंटेशन (Instrumentation)

इसके अलावा M.Sc. (Electronics) या M.Sc. (Computer Science) धारक भी पात्र हैं। अगर आपने M.Tech किया है, तो भी आप इस परीक्षा में बैठ सकते हैं।

ध्यान दें: आवेदन की अंतिम तिथि तक आपकी डिग्री पूरी हो जानी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

BSNL JTO 2026 के लिए आयु सीमा कुछ इस तरह तय की गई है:

श्रेणीअधिकतम आयु
सामान्य / EWS / OBC (CL)30 वर्ष
OBC (NCL)33 वर्ष
SC / ST35 वर्ष
PwBD (सामान्य/EWS/OBC CL)40 वर्ष
PwBD (OBC NCL)43 वर्ष
PwBD (SC/ST)45 वर्ष
BSNL कर्मचारी (सामान्य/EWS/OBC CL)35 वर्ष
BSNL कर्मचारी (SC/ST)40 वर्ष

आवेदन शुल्क (Application Fee)

CategoryFee
UR / OBC / EWS₹2,000
SC / ST / PwBD₹1,000


फीस ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान करना होगा। एक बार भुगतान की गई फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं की जाएगी।

सैलरी कितनी मिलेगी? (Salary)

BSNL Junior Telecom Officer को IDA Pay Scale E-1 के तहत वेतन मिलेगा, जो कि ₹16,400 – ₹40,500 के बीच है। लेकिन विभिन्न भत्तों (DA, HRA, Medical आदि) को मिलाकर इन हैंड सैलरी लगभग ₹45,000 से ₹55,000 प्रति माह तक हो सकती है। यानी एक अच्छी, स्थिर और सम्मानजनक सरकारी तनख्वाह जो हर महीने आपके खाते में आएगी।

परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

सेक्शनविषयप्रश्नअंक
Section IEngineering Stream – I50200
Section IIEngineering Stream – II50200
Section IIIGeneral Ability Test2080
कुल120480

नेगेटिव मार्किंग: हर सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और हर गलत जवाब पर 1 अंक कटेगा। इसलिए अनुमान लगाकर जवाब देने से बचें।

न्यूनतम अर्हता अंक:

  • सामान्य / OBC: कुल मिलाकर 50% और हर सेक्शन में 40%
  • SC / ST / PwBD / EWS: कुल मिलाकर 45% और हर सेक्शन में 35%

परीक्षा केंद्र (Exam Cities)

परीक्षा देश के 27 शहरों में आयोजित होगी, जिनमें लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, पटना, चंडीगढ़ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
आवेदन के समय अपना पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुनना होगा। एक बार चुनने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा इसलिए सोच-समझकर चुनाव करें।


BSNL JTO Bharti 2026 Selection Process

BSNL JTO 2026 का चयन केवल CBT परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। मेरिट लिस्ट तीनों सेक्शन के कुल अंकों से तैयार की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा और मेडिकल परीक्षा भी पास करनी होगी। ट्रेनिंग और बॉन्ड: जॉइनिंग के बाद 20 हफ्ते की ट्रेनिंग होती है और ₹6 लाख का 5 साल का सर्विस बॉन्ड भरना हो

How to apply BSNL JTO 2026

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  • BSNL की आधिकारिक वेबसाइट www.bsnl.co.in पर जाएं
  • भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें
  • पंजीकरण (Registration) करें और Login ID व Password प्राप्त करें
  • Login करके आवेदन फॉर्म भरें
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, सर्टिफिकेट)
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट जरूर निकाल लें

जरूरी दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेजविवरण
पासपोर्ट साइज फोटोJPG फॉर्मेट, 20–50 KB
हस्ताक्षरJPG फॉर्मेट, 10–20 KB
10वीं का प्रमाण पत्रजन्म तिथि सत्यापन हेतु
डिग्री सर्टिफिकेटशैक्षणिक योग्यता प्रमाण
मार्कशीटसभी सेमेस्टर/वर्ष की
Aadhaar / पहचान पत्रपहचान सत्यापन हेतु
जाति प्रमाण पत्रयदि लागू हो

Important Dates

important links

Important LinksDescription
Apply Online Application Form
Official Notification PDFBSNL JTO 2026 Detailed Advertisement
Official WebsiteBSNL Official Website
Registration LoginCandidate Login Portal
Edit Application FormApplication Correction Window
Download Admit Cardsoon
Exam Date Noticesoon
Result Downloadsoon
Answer Keysoon
Syllabus PDFBSNL JTO Exam Syllabus & Pattern

FAQ

BSNL JTO 2026 के लिए क्या B.Sc. वाले आवेदन कर सकते हैं?

नहीं।

Scroll to Top