NEET UG Exam Cancelled 2026 Latest News Today: केंद्र सरकार ने पेपर लीक और गड़बड़ी के आरोपों के बाद NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। जानें री-एग्जाम डेट, CBI जांच और ताजा अपडेट।
neet ug exam cancelled 2026 latest news today
केंद्र सरकार ने neet ug exam 2026 की परीक्षा को रद्द कर दिया है। 3 मई 2026 को 22 लाख से अधिक बच्चों ने यह परीक्षा दी थी राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(NTA) की बात की जाए तो 3 may 2026 को आयोजित NEET UG 2026 में करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई थी, लेकिन अब यह एग्जाम एक बड़े विश्वसनीयता संकट में फंस चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से परीक्षा रद्द करने की जानकारी दी। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। हालांकि नई परीक्षा तिथि अभी जारी नहीं की गई है।

NEET UG Re-Exam 2026 kab hoga ?
फिलहाल NTA की ओर से नई परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। संभावना है कि जल्द ही नई डेट और एडमिट कार्ड की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल official website पर भरोसा करें।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- NTA की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ नियमित चेक करें
- सोशल मीडिया अफवाहों से बचें
- पुराने एडमिट कार्ड और डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखें
- री-एग्जाम की तैयारी जारी रखें

